Saturday, January 25, 2020

Dream 11, MPL या binary trading साइट्स पैसे कैसे कमाती है? Dream 11, MPL ya binary trading sites paise kaise kamati hai?


Dream 11, MPL या binary trading अपने यूजर के द्वारा ही पैसे कमाती हैं।  यहां यह लोग अपने प्लेटफार्म पर टूर्नामेंट, फैंटसी गेम या मैच प्रेडिक्शन (भविष्यवाणी) जैसे खेल अपने यूज़र को खेलने का मौका देते है। इन खेलो में बड़े-बड़े इनाम भी रखे जाते है, जो रैंकिंग के हिसाब से बांट दिया जाता है। लेकिन यूजर को इन खेलों में भाग लेने के लिए कुछ राशि जमा करनी होती है एंट्री फीस के नाम पर। और जो भी टोटल पैसा जमा होता है एंट्री फीस के नाम पर उसमे से ही इमाम दिया जाता है, और बचा हुआ पैसा इन अप्प्स और वेबसाइट की कमाई हो जाती है।
   जैसे समझ लेते हैं एक क्रिकेट मैच चल रहा है जिसमें किसी ऐप के अंदर प्रेडिक्शन गेम शुरू किया गया है, और इसमें इनाम दिया जाने वाला है 5 करोड रुपए का। और इसका एंट्री फीस ₹50 है।  अब अगर इस गेम को खेलने के लिए 20 से 25 लाख लोग भी एंट्री फीस जमा करते हैं तो यहां टोटल जमा राशि 12.5 करोड़ हो जाती है।  अब मैच खत्म होने पर जो भी रैंक के हिसाब से ऊपर आएंगे उनमें 5 करोड रुपए की राशि वितरित कर दी जाएगी और बचे हुए 7.5 करोड़ रुपए इस ऐप और वेबसाइट की कमाई हो जाएगी। इस तरह बैठे-बिठाए इन एप्स और वेबसाइट की अच्छी खासी कमाई हो जाती है। Dream11 मुख्यतः इसी तरीके से कमाता है।
    वहीं अगर बात करें MPL की तो  यहां भी कुछ इसी तरह से कमाई की जाती है या यहां 2 या 2 से अधिक लोग आपस में अलग-अलग तरह के गेम खेलते है।  यहां अगर दो लोग किसी एक गेम को खेल रहे हैं और दोनों ने 10-10 रुपये इस खेल में लगाए है, तो हारने वाले को तो कुछ नही मिलेगा पर जीतने वाले को ₹20 की जगह ₹16 ही दिया जाता है, और बचा हुआ ₹4 MPL की कमाई हो जाती है। ऐसे अगर MPL 1 लाख गेम खेलवा लेता है, तो उसे 4 लाख रुपए की कमाई हो जाती है।
    वही अगर बात करे binary trading apps या website की तो, इनके पैसे कमाने का भी लगभग वही तरीका है। जब कोई यूजर किसी चीज़ में पैसे लगता है, तो अगर ग्राफ नीचे जाता है, तो यूजर पैसे हर जाता है। लेकिन अगर ग्राफ ऊपर जाता है और इससे जब यूजर की कुछ कमाई होती है, तो वह ट्रेडिंग अप्प या वेबसाइट उसी कमाई में से अपना कुछ कमीसन काटकर उसे यूजर को पैसे दे देता है।
  
  कुल मिलाकर यह सारी एप्स और वेबसाइट अपने एक यूज़र से पैसे लेकर दूसरे यूजर को देती है, और इसमें खुद भी कम आती है।

हिंदी वीडियो में समझने के लिए नीचे देखें।👇

एंड्रॉयड अप्प्स के 5 सेटिंग्स जो सबको पता होना चाहिए। Android apps ke 5 Settings jo sabko pata hone chahiye.


आज ज्यादातर लोग एक एंड्रॉयड फोन उपयोग करते हैं। और इसमें ना जाने कितने ही ऐप्स इंस्टॉल करके रखते हैं, जिसमें से कई सारे ऐप्स हमें अनचाहे नोटिफिकेशन भेजकर परेशान करती है, तो वहीं कई सारे ऐप जिन्हें कोई डाटा यूज़ करने की जरूरत नहीं है, फिर भी वह ढेरों सारे डाटा को यूज करती हैं। कुछ एप्स हमें अपने फोन में पहले से ही इंस्टॉल करके मिलते हैं, जिन्हें हम हटा नहीं सकते और इनके नोटिफिकेशन हमें परेशान करते हैं। तो ऐसी स्थिति में आपको एंड्रॉयड फोन के एप्लीकेशन सेटिंग्स के बारे में पता होना चाहिए जिसके बाद आप इन सब परेशानी से बच सकते हैं, और अपने हिसाब से इन एप्स को कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं एंड्रॉइड में अप्प्स के पांच सबसे महत्वपूर्ण सेटिंग्स के बारे में।
इसके लिए सबसे पहले आपको उस ऐप के सेटिंग तक पहुंचना होगा इसके लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आप वहाँ पहुंच सकते हैं:
1.  अपने स्मार्टफोन में सेटिंग्स ओपन करे।

2.  यहां आपको अप्प्स के अंदर जाना है।

3. इसके बाद मैनेज अप्प्स पर क्लिक करे।

4. यहाँ आपके पास उन सारी अप्प्स की लिस्ट आ जाएंगी जो भी अप्प्स या सॉफ्टवेयर आपके एंड्रॉयड फ़ोन में उपलब्ध है। यहां आप किसी अप्प को सीधे सर्च भी कर सकते है। यहां आप उस ऐप पर क्लिक करें जिस ऐप में आपको सेटिंग्स करनी है।

5.  उस एप पर क्लिक करते ही उस के सेटिंग्स के सारे ऑप्शन आपके सामने आ जाएंगे।

यहां तक पहुंचने के लिए कई सारे स्मार्टफोन में शॉर्टकट भी है। इसके लिए आपको Recent apps में जाना है। और जिस ऐप की सेटिंग करना चाहते हैं, उसे दबाकर रखना है। जिसके बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन आ जाएंगे जिसमें से सेटिंग्स के आइकन पर आपको क्लिक करना है और आप सीधे इस ऐप की सेटिंग पर आ जाएंगे।

निम्न दिए गए चित्र के अनुसार:

1.  यहां से आप देख सकते हैं कि, आपने उस ऐप के लिए कौन-कौन सी परमिशन दे रखी है। और आप चाहे तो यहां से किसी परमिशन को बंद या चालू भी कर सकते हैं।
2.  यहां से आप उस ऐप के नोटिफिकेशन को बंद या चालू कर सकते हैं। साथ ही साथ आप यहां से सेटिंग कर सकते हैं कि उस एप के नोटिफिकेशन के समय वाइब्रेशन होना चाहिए या नहीं या नोटिफिकेशन लाइट आना चाहिए या नहीं।
3.  कई सारे ऐप ऐसे होते हैं जो बिना इंटरनेट डाटा को यूज किए ही काम कर सकते हैं। परंतु वह बहुत ज्यादा इंटरनेट डाटा को यूज करते हैं ऐसी स्थिति में आप यहां से उस ऐप के लिए डाटा यूज़ को चालू या बंद कर सकते हैं। यहां आप यह भी सुनिश्चित कर सकते हैं कि वह अप्प किस तरह के डेटा को यूज़ करेगा। जैसे  वाईफाई डाटा को यूज़ कर सकता है या नहीं, मोबाइल सिम 1 डाटा को यूज कर सकता है या नहीं या मोबाइल में सिम 2 के डाटा को यूज कर सकता है या नहीं।
4.  यहां क्लिक करके आप उस एप्लीकेशन के सारे डेटा को इरेज़ ( डिलीट) कर सकते हैं। जैसे कई बार कई एप्लीकेशन ठीक से काम नहीं करते, तो ऐसी स्थिति में उसे अनइनस्टॉल करके वापस से इंस्टॉल करना होता है। तो ऐसी स्थिति में आप उसे एक बार डाटा क्लियर ऑल करके देख सकते हैं जिससे वह एप्लीकेशन बिल्कुल नए जैसी हो जाएगी और उसके सारे डेटा डिलीट हो जाएंगे।
5. अगर आप किसी एप्लीकेशन को अनइनस्टॉल नहीं कर सकते और ना ही उसे यूज करते हैं, तो उसे force stop कर सकते हैं। जिसके बाद जब तक आप उस एप्लीकेशन को एक बार नहीं खोल लेंगे, तब तक वह किसी तरह का कोई भी गतिविधि नहीं करेगी और ना ही फोन का मेमोरी यूज़ करेगी।
तो यही पांच ऐसे सेटिंग थे जो हर एक एंड्राइड यूजर को पता होना चाहिए।

हिंदी वीडियो में समझने के लिए यहां देखें।👇

जामतारा साइबर क्राइम सिटी ऑफ इंडिया। जाने जामतारा के बारे में। Jamtara cyber crime capital city of India. Jane jamtara ke baare me.


जामतारा झारखंड राज्य के अंदर एक छोटा से जिला है, जो कुछ समय से साइबर क्राइम के लिए सुर्खियों में है। जामतारा को भारत का साइबर क्राइम हब या साइबर क्राइम की राजधानी मानी जाने लगी है। एक सर्वे के अनुसार पूरे भारत में होने वाले साइबर क्राइम का 80% जामतारा से या वहाँ के लोगों द्वारा किया जाता है।
यहाँ 2016 के बाद साइबर क्राइम में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। जब से भारत में नोटबन्दी हुई और लोग ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन आये और ऑनलाइन पेमेंट करने लगे तब से कॉल करके फ्रॉड करने का सिलसिला कुछ ज्यादा है बाद गया। यहां लोग ज्यादा पढ़े-लिखे भी नही है। पर कॉल करके पैसे ठगने मे इन्हें कोई परेशानी नही होती, क्योंकि आज भी 40% से 50% लोग ऐसे है जो इतने पढ़े-लिखे नही है पर उनके पास एक डेबिट कार्ड या कोई ऑनलाइन पेमेंट अप्प जैसे google pay, phonepe, paytm है। तो ऐसे लोगो के साथ ठग करके फ्रॉड करना इनके लिए आसान हो जाता है।
  जामतारा में लोगों ने फ्रॉड करके ऐसे-ऐसे घर बना लिए है के अगर कोई बाहर से वहाँ जाता है, तो देखकर आश्चर्यचकित रह जाता है कि ऐसे मकान तो शहरों में भी नहीं होते। हालांकि वहाँ की सरकारी सड़को की हालात उतनी अच्छी नही है, पर वहां गाओं में ऐसे घर मिलेंगे जैसे किसी सहर में हो।  इनकी जिंदगी और लाइफस्टाइल बिल्कुल रईसों की जैसी है, और यह सारे काम वे लोग इन्हीं फ्रॉड के पैसे से कर पाते है।
   समय-समय पर यहां पर पुलिस की छापेमारी भी की जाती है, और कई सारे लोग इसके लिए पकड़े भी गए हैं। परंतु यहां पर यह क्राइम इतना ज्यादा बढ़ गया है, कि दो पकड़े जाते हैं तो चार और सामने आ जाते हैं। और अब तो यह लोग पहले जो ग्रुप में करते थे, वे काम अकेले ही कर लेते हैं और कई सारे लोग अब जामतारा से निकलकर दिल्ली मुंबई और गुजरात जैसे शहरों में रहकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।

हिंदी वीडियो में जानने के लिए यहां देखें।👇

अपना पुराना फोन कहां बेचे? कहां मिलेगी बेस्ट प्राइसिंग? Apna purana phone kaha beche? Kahan milegi best pricing?


जब भी हम कोई नया फोन लेते हैं तो 6 महीने, 1 साल या डेढ़ साल में उसे चेंज करने का मन बना लेते हैं। क्योंकि 1 साल के अंदर ही स्मार्टफोन में कई तरह के बदलाव हो जाते हैं, और हमें लगने लगता है कि अब हमें एक नया फोन ले लेना चाहिए।  परंतु अब ऐसी स्थिति में अपने पुराने फोन को अच्छी कीमत पर बेच पाना बड़ी मुश्किल का काम हो जाता है।  फोन को बेचने के लिए वैसे तो कई विकल्प हैं, परंतु अगर हमें अपनी फोन की सही कीमत चाहिए तो इसके के लिए हमें थोड़ा रिसर्च करना होता है।
सबसे पहले तो हमारे पास हमारे फोन को बेचने के लिए मुख्यत 5 विकल्प हैं :
1. अपने आस-पास या किसी पहचान वाले को अपना फ़ोन बेच दे।
2. OLX, facebook marketplace जैसे साइट्स पर लिस्ट करे और किसी अनजान व्यक्ति से बात करके उन्हें बेच दे।
3. फ्लिपकार्ट, अमेज़न जैसे वेबसाइट पर फ़ोन खरीदते समय एक्सचेंजकर दे।
4. Cashify, PhoneCash साइट्स पर लिस्ट करके ऑनलाइन बेच दे।
5. अपने आस-पास किसी मोबाइलशॉप पर एक्सचेंज करले या उन्हें ही बेच दे।
अब इनमें से अगर आप अपने किसी पहचान वाले को अपना फोन देते हैं, और उसमें कोई प्रॉब्लम आ जाती है बाद में, तो वह उसके लिए आपको ही ब्लेम करेंगे। तो अपने पहचान वाले को देने के बाद थोडी परेशानी लेनी पड़ सकती है।
  वहीं अगर आप ओएलएक्स, फेसबुक जैसे साइट पर अपना फोन किसी अनजान को बेचते हैं, तो वहां आपको इतनी अच्छी कीमत नहीं मिल पाती। और बार-बार सब लोगों से बात करना पड़ता है,  इनके कॉल आते रहते हैं।
   अगर आप अपने पुराने फोन को फ्लिपकार्ट या अमेजॉन जैसे वेबसाइट पर एक्सचेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके फोन की पूरी वैल्यू नहीं मिल पाती। आपके फोन की जितनी कीमत मिलनी चाहिए उसकी आधी कीमत ही मिल पाती है।
    वही आप अगर चौथे और पांचवे ऑप्शन के साथ जाते हैं तो आपके फोन की अच्छी कीमत मिल सकती है।  जहां cashify या phonecash जैसे कई सारे अप्प्स और वेबसाइटस है, जो आपके फ़ोन की कीमत आपके पहले ही बता देते है। और यहां आपको लगभग अच्छी कीमत मिल जाती है।  और इसमें आपको किसी अनजान व्यक्ति से ना ही बात करने की जरूरत है, और ना ही फोन देने के बाद किसी तरह का कोई टेंशन लेने की जरूरत।
    वही पांचवा भी एक बहुत अच्छा विकल्प है। जहां पर कई बार आपको ऑनलाइन से भी बेहतर कीमत ऑफलाइन में मिल जाती है।
     अगर मैं अपने अनुभव से आपको बताऊं तो, सबसे पहले आप अपने आसपास के मोबाइल शॉप पर पता कर ले, कि आपके पुराने फोन की कितनी कीमत मिल रही है। इसके बाद आप Cashify और PhoneCash जैसे कुछ एप्लीकेशन पर अपने फोन की कीमत पता करें और जहां सबसे ज्यादा कीमत आपको मिलती हैं वही अपना फोन बेंचे।

हिंदी वीडियो में समझने के लिए यहां देखें।👇

Sunday, January 19, 2020

2020 के सबसे अच्छे रिसेलिंग एप्लिकेशन। घर बैठे पैसे कमाए। Best Reselling/Reseller apps in 2020 | earn money from home


2019 में रिसेलिंग करके कई सारे लोगो ने लाखो कमाए। और अब 2020 में Reselling और भी बढ़ने वाला है। क्योंकि लोगों को जहा वस्तुए सस्ती मिलती है, वही से खरीदना पसंद करते है। जहां एक ओर ई-कॉमर्स वेबसाइट किसी वस्तु को अपने प्लेटफार्म पर लिस्ट करने या बेचने के लिए कुछ कमीशन लेती हैं, वही रिसेलिंग एप्लीकेशन कोई कमीशन नहीं लेती। इस वजह से रिसेलिंग एप्लीकेशन अपने ग्राहकों को सस्ते दाम पर वस्तुएं दे कर पाती हैं।
आज भारत में लाखो लोग रिसेलिंग करके घर बैठे बिना किसी इन्वेस्टमेंट के 20 से 30 हज़ार रुपए महीना कमा रहे है। किसी भी व्यक्ति को reselling करने या Reseller बनने के लिए बस एक स्मार्टफोन, इंटरनेट और रिसेललिंग एप्लिकेशन होनी चाहिए।
अब स्मार्टफोन और इंटरनेट तो आपके पास है, तो चलिये हम आपको कुछ सबसे पॉपुलर रिसेलिंग एप्लिकेशन के बारे में बताते है।
यहा जो Reselling app जितना अच्छा है उसे उतनी ही अच्छी रैंकिंग दी गयी है:-
1) मीशो (meesho) :- मीशो रिसेलिंग में लगभग सबसे पहले आया था। और अब तक सबसे अच्छी सर्विस दे रहा है। चाहे प्रॉडक्ट क़्वालिटी की बात करे या प्रॉडक्ट प्राइसिंग की, कस्टमर सपोर्ट की बात करे या रेफरल प्रोग्राम की हर जगह मीशो टॉप पर आता है। यहा डाउनलोड करे👇
https://meesho.com/

2) ग्लोवरोड (GlowRoad) :- रिसेलिंग के लिए ग्लोवरोड दूसरा सबसे अच्छा एप्लिकेशन है। GlowRoad की एक सबसे अच्छी बात यह है, की यहा आपको किसी भी प्रॉडक्ट के लिए डेलिवरी या शिपिंग चार्ज नही देना होता चाहे वह प्रॉडक्ट 50 रुपये का हो, 100 रुपये का हो या 1000 रुपये का। वही अगर दूसरे अप्प्स में आप जाते है तो महँगे प्रोडक्ट पर आपको डेलिवरी चार्ज लगे या न लगे परंतु कम महँगे, 50-100 रुपये के प्रोडक्ट पर आपको डेलिवरी चार्ज जरूर लगाया जाता है। यहा डाउनलोड करे👇

3) शॉप101 (Shop101) :- तीसरे नम्बर पर सबसे अच्छा reselling अप्प शॉप101 है। shop101 में अब बहुत सारे प्रोडक्ट पर डेलिवरी चार्ज भी हटा दिया गया है, और प्रोडक्ट की प्राइसिंग भी काफी अच्छी है। यहा डाउनलोड करे👇

4) सेलटीएम (Selltm) :- Selltm पर आप प्रोडक्ट की reselling के साथ-साथ मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज करके भी कमीशन काम सकते है। इस तरह सेलटीएम अप्प से आप Reselling और recharge कमीशन, दोनों कमा सकते है। यहा डाउनलोड करे👇

Reselling के लिए अगर आप इन चार अप्प्स पर ही काम करते है तो बहुत अच्छी कमाई कर सकते है। पर अगर आप और भी कुछ अप्प्स को देखना चाहते है, तो नीचे दिए गए अप्प्स को देख सकते है।👇




और जानकारी के लिए वीडियो देखे👇


Saturday, January 18, 2020

वाईफ़ाई कॉल या VoWifi क्या है? वाईफ़ाई कॉल्स कैसे काम करता है? Wi-Fi calls or VoWifi kya hai? Wifi calling kaise kaam karta hai?


जब से भारत में एयरटेल और जिओ की ओर से वाईफाई कॉलिंग की सुविधा लाई गई है। तब से लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं, कि वाईफाई कॉलिंग क्या है, और यह कैसे काम करता है। तो यहां आपको बताना चाहूंगा वाईफ़ाई कालिंग किसी से फोन कॉल के द्वारा कनेक्ट करने का एक दूसरा विकल्प है।  जिसमें अगर सेल्यूलर नेटवर्क उपलब्ध ना हो तो यूजर वाईफाई की मदद से कहीं भी कॉल कर सकता है।  इसके लिए यूजर के पास वाईफाई कॉलिंग सपोर्टेड स्मार्टफोन और वाईफाई कॉलिंग सर्विस प्रदान करने वाले ऑपरेटर कि सिम कार्ड और एक अच्छा ब्रॉडबैंड वाईफ़ाई होनी चाहिए।
इससे पहले हम किसी से फोन कॉल के द्वारा कनेक्ट होने के लिए सेल्यूलर नेटवर्क या वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VoIP) को काम में लेते थे। (VoIP कॉल के कुछ उदाहरण है: व्हाट्सएप कॉल, फेसबुक मैसेंजर कॉल, skype call इत्यादि।) जहां अब एक और नई तकनीक वाईफाई कॉलिंग का ऑप्शन हमें धीरे-धीरे सभी फ़ोन के लिए मिलने लगा है।  अगर हम किसी को सेल्यूलर नेटवर्क के द्वारा कॉल करते हैं, तो हमारे फोन में सेल्यूलर नेटवर्क के लिए उपलब्ध राशि या एक्टिवेट प्लान होना चाहिए। वहीं अगर हम VoIP कॉल से किसी को कॉल करते हैं, तो हमारे पास हमारे फोन में डाटा बैलेंस या wifi कनेक्शन होना चाहिए। लेकिन अगर हम किसी को वाईफाई कॉलिंग के द्वारा कॉल करते हैं तो हमारे फोन में एक्टिवेट प्लान के अलावा एक अच्छी खासी Wi-Fi connection होनी चाहिए।  Wi-Fi calling को काम में लेने पर हमें किसी तरह का सेल्यूलर नेटवर्क चार्ज नहीं देना होता। क्योंकि हमारा फोन कॉल डाटा वाईफाई कनेक्शन के द्वारा ट्रांसफर की जाती है।
  पहले हमारे पास फ्री में कॉल करने के लिए VoIP कॉल की ही सुविधा उपलब्ध थी। जो कि इतनी अच्छी नहीं मानी जाती थी। क्योंकि VoIP कॉल में  बातचीत करते समय  बातचीत में आवाज थोड़ी देर बाद सुनाई देती है और इस से बातचीत में थोड़ी परेशानी होती है। इसलिए वॉइस कॉल को इतना ज्यादा पसंद नहीं किया जाता।  परंतु अगर अब हम वाईफाई कॉलिंग के द्वारा किसी को कॉल करते हैं तो इसके लिए हमें किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा और इसमें कॉल की क्वालिटी और भी ज्यादा अच्छी होगी।
    जैसा हमने आपको बताया Wi-Fi calling के लिए सपोर्टेड ऑपरेटर के सिम कार्ड और सपोर्टेड डिवाइस भी होना चाहिए। परंतु अभी के समय में सिर्फ एयरटेल और जियो ही वाईफाई की कॉलिंग की सुविधा दे रहे हैं। वहीं स्मार्टफोन डिवाइस की बात करें तो कुछ स्मार्टफोन ब्रांड ही अपने कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन में वाईफाई कॉलिंग की सुविधा दे रहे हैं। हालांकि कि धीरे-धीरे वाईफाई कॉलिंग की सुविधा आपको माध्यम रेंज और लोवर प्राइस वाले स्मार्टफोन में भी जल्द ही देखने को मिलेंगे। वाईफ़ाई कॉलिंग की सुविधा किसी स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर अपडेट (OTA update) के जरिये भी दिया जा सकता है। अभी Apple, OnePlus, Samsung और Xiaomi के कुछ डिवाइस में वाईफ़ाई कॉलिंग की सुविधा दी गयी है।  जहां एक और स्मार्टफोन में धीरे-धीरे वाईफाई कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है वहीं दूसरी ओर दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर जैसे आईडिया और वोडाफोन भी वाईफाई कॉलिंग की सुविधा देने पर विचार कर रहे हैं।  मतलब भविष्य में जल्द ही हमें लगभग सभी टेलीकॉम ऑपरेटर और सभी मोबाइल डिवाइस इस में वाईफाई कॉलिंग की सुविधा देखने को मिलेगी।

हिंदी वीडियो में समझने के लिए यह देखें।👇



घर बैठे कमाए ₹20,000 महीना रिचार्ज कमीशन और रिसेल्लिंग से। ghar baithe kamaye ₹20,000 mahina Recharge commissions aur Reselling se.


अगर आप घर बैठे बिना किसी इन्वेस्टमेंट के पैसे कमाना चाहते हैं, तो आपके लिए Selltm एक बहुत अच्छा जरिया हो सकता है। Selltm एप्प के अंदर आप मोबाइल या डाटा डीटीएच रिचार्ज करके कमीशन कमा सकते हैं, और वस्तुओं को रीसेल करके भी पैसे कमा सकते हैं। Selltm एप्प को आप गूगल प्ले स्टोर से बिल्कुल फ्री में डाऊनलोड कर सकते है इसके लिए नीचे लिंक दिया गया है।👇

  इस ऐप के अंदर आप जो कोई भी मोबाइल या डीटीएच रिचार्ज करेंगे उस हर रिचार्ज पर आपको कुछ ना कुछ कमीशन दिया जाएगा। यह कमीशन अलग-अलग ऑपरेटर के हिसाब से, अलग-अलग हो सकता है।  जहां एक ओर आप किसी दूसरे एप्लीकेशन से मोबाइल या डीटीएच रिचार्ज करते हैं, तो वहां आपको कभी-कभी कैशबैक मिलता होगा परंतु ज्यादातर समय आपको वहां कुछ भी कैशबैक या कमीशन नहीं मिलता। वहीं अगर आप यह रिचार्ज Selltm से करते हैं, तो आपको हर रिचार्ज पर एक निश्चित कमीशन मिलता है।
    वहीं इस ऐप के अंदर आप वस्तुओं को रीसेल करके भी पैसे कमा सकते हैं।  इसके लिए आपको एप्प में से उस वस्तु का चयन करना है जिसकी कीमत आपको लगता है कि किसी दूसरे इकॉमर्स प्लेटफार्म से कम है। और फिर इसमें अपना कुछ मार्जिन जोड़कर फेसबुक, व्हाट्सएप इंस्टाग्राम, ओएलएक्स जैसे एप्स के ऊपर शेयर करना है। और जब कोई व्यक्ति इन्हें देखकर ऑर्डर करना चाहता है, तो वह आपको मैसेज करता है। और आप उनका पता लेकर सेलटीएम ऐप के अंदर उनके नाम से आर्डर प्लेस कर देते हैं। इसके बाद सेलटीएम उस वस्तु को आपके ग्राहक तक डिलीवर कर देता है, और आप उसमें जो कुछ भी कमीशन ऐड करते हैं वह कमीशन आपके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाता है।  इस तरह आप वस्तुओं को बिना अपने पास रखे हुए भी उसे सेल करते हैं और घर बैठे अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। आज भारत में लाखों लोग ऐसे हैं, जो प्रोडक्ट को रीसेल करके घर बैठे 20 से ₹30000 महीना आराम से कमा पा रहे हैं।
    तो आप भी आज से ही शुरु कीजिए अपना बिजनेस और घर बैठे विचार और प्रोडक्ट भी सेल करके कमाइए ढेर सारे पैसे। Selltm एप्प को डाऊनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।👇

और बेहतर हिंदी वीडियो में समझने के लिए यह देखें👇



खोए हुए कांटेक्ट को वापस कैसे लाएं? गूगल कॉन्टैक्ट्स बैकअप और रिस्टोर कैसे करे? Khoye hue contacts ko wapas kaise laye? Google contacts backup or restore kaise karen?

   अगर किसी एंड्राइड फोन में कांटेक्ट को हमेशा के लिए सुरक्षित करके रखना है, तो इसके लिए सबसे बेहतर तरीका है, गूगल कांटेक्ट के अंदर उसका बै...